Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पुलिस ने नशे और यातायात को छात्राओं को किया जागरूक।

पुलिस ने नशे और यातायात को छात्राओं को किया जागरूक।

By on September 23, 2021 0 336 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) नैनीताल पुलिस द्वारा नशे और यातायात के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत
गुरुवार को कालाढूंगी पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी पहुंचकर छात्राओं को नशा और यातायात के प्रति जागरुक किया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के निर्देशन में एसआई मेहनाज अंसारी ने राबाइंका में छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया किसी भी तरह के नशे से दूर रहें और दो पहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट का प्रयोग करें तथा सिर्फ दो सवारियां ही बैठें। इसके अलावा बताया कि स्कूल आते और जाते समय कोई समस्या आने पर पुलिस को सूचित करें या 112 पर डायल करके अपनी समस्या बताएं। एसआई मेहनाज ने बताया अपने भविष्य को देखते हमेशा आगे बढ़ने और कुछ अच्छा बनने की सोच रखें किसी भी तरह की गलत संगत पड़कर अपने भविष्य को बर्बाद न करें। इस दौरान प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी, वरिष्ठ प्रवक्ता उमा आर्या आदि उपस्थित रहे।
इधर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में बाल सखा प्रकोष्ठ के तहत कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग की छात्राओं का शैक्षिक व्यक्तिगत एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता उमा आर्या ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं बाल सखा प्रकोष्ठ प्रभारी हेमा पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन किया।