Breaking News
  • Home
  • खेल
  • राष्ट्रीय एथेलेटिक्स में तीन अध्यापिकाओं का चयन।

राष्ट्रीय एथेलेटिक्स में तीन अध्यापिकाओं का चयन।

By on September 26, 2021 0 316 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)करनाल हरियाणा में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विकास खंड कोटाबाग क्षेत्र से 2 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। जबकि एक भीमताल ब्लाक से हैं। यह तीनों क्षेत्र के स्कूल- कॉलेजों में अध्यापिका हैं। राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़ में कार्यरत ममता जोशी पाठक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में कार्यरत नमिता पाठक व राजकीय इंटर कॉलेज खुरपाताल में कार्यरत अंजू जोशी का चयन हुआ है। यह जनपद नैनीताल के तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। क्षेत्रीय विकास स्पोर्ट्स समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ नैनीताल चंपा नैनवाल, जिला सचिव नरेश जोशी, जितेंद्र पाठक ने चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।।