Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • रामनगर पुलिस ने किया लाखो की चोरी का खुलासा। ढाई लाख रुपये के जेवर, तीस हजार रुपये, 03 मोबाईल चोरी करने वाले 04 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर पुलिस ने किया लाखो की चोरी का खुलासा। ढाई लाख रुपये के जेवर, तीस हजार रुपये, 03 मोबाईल चोरी करने वाले 04 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By on October 5, 2021 0 324 Views

रामनगर।  पुलिस ने लाखोकीचोरी का खुलासा किया है। आपको बता दे की अमरजीत कौर पत्नी स्व0 श्री सेवा सिंह निवासी पदमपुर छोई रामनगर ने कोतवाली रामनगर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों के द्वारा दिनांक 08-09-2021 को उनके घर का ताला तोड़कर 01 सोने का कड़ा , 02 सोने की अंगुठी , 01 जोड़ी सोने के झुमके सहित लगभग 250000/-रुपये के जेवर, तथा 04 फोन तथा कुछ रुपये चोरी हुई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में मुकदमा पंजीकृत किया । पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
उक्त घटना के अनावरण हेतु प्रीति प्रियदर्शिनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, के निर्देशन में डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, बलजीत सिह भाकुनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षण कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में तत्काल उ0नि0 नरेन्द्र कुमार , उ0नि0 मनोज नयाल को सम्मिलित करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया । उक्त टीम द्वारा गहनता से जांच की गई। तथा मोबाइल सर्विलांस का प्रयोग करते हुए घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये गये । जिसके परिणाम स्वरुप दिनांक 04-10-2021 को 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से उक्त अभियोग में चुराये गये 03 मोबाइल बरामद किये गये । उक्त दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समझ प्रस्तुत कर उनका पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया गया। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर उक्त घटना में 02 अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता पायी गयी , जिसके आधार पर आज दिनांक 05-10-2021 को अन्य 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चोरी किये गये सोने के समस्त जेवर कीमत 250000/- रुपये के बरामद किये गये। (100þ चोरी गया माल बरामद किया गया।) चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।