Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बडी संख्या में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन जारी किए

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बडी संख्या में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन जारी किए

By on October 6, 2021 0 564 Views

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बडी संख्या में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन जारी कर किए हैं। यह विज्ञप्ति जनजाति कल्याण विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी और लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी की गई है।

अनुदेशक विद्युत (जनजाति कल्याण) के 4 पद
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य है।
संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र।
संबंधित व्यवसाय में 1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।

कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स (प्राविधिक शिक्षा विभाग) के 6 पद
शैक्षिक योग्यता संबद्ध शाखा में 3 वर्ष का जी एस टी एस का प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल के साथ संबद्ध शाखा में जीटीआई या आईटीआई/ पॉलिटेक्निक का प्रमाण पत्र या संबद्ध शाखा में डिप्लोमा। प्रमाण पत्र के बाद 3 वर्ष का औद्योगिक अनुभव।