Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • जाने वाले को कौन रोक सकता है… कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे विधायक के कांग्रेस ज्वाइन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जाने वाले को कौन रोक सकता है… कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे विधायक के कांग्रेस ज्वाइन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

By on October 11, 2021 0 278 Views

देहरादून: भाजपा छोड़ कांग्रेस में दोबारा शमिल हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जाने वाले को कोई कहां तक रोक पाएगा, जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में देश सबसे पहले फिर संगठन और व्यक्ति अंत मे आता है। कहा कि हो सकता है कि आर्य के व्यक्तिगत हित आड़े आए होंगे और शायद इसलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है। धामी ने कहा कि भाजपा में उन्हें उचित सम्मान दिए जाने के साथ ही उत्तराखंड सरकार में परिवहन विभाग की अहम जिम्मेदारी भी दी थी।

विधानसभा चुनाव-2022 से ठीक पहले कुमाऊं से किसी कदवार नेता के पार्टी छोड़ने से क्या भाजपा पर कोई असर पड़ेगा, इसपर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कहा भाजपा उत्तराखंड में बहुत ही मजबूती के साथ खड़ी है। किसी के छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा दाेबारा सरकार बनाएगी।

आपको बता दें कि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बाजपुर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक हैं। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा ने दोनों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया था। पिता और बेटे ने भाजपा को निराश न करते हुए जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकि, विधानसभा चुनाव-2022 से पहले ही एक बार  फिर यशपाल और संजीव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।