28 मार्च को उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बिगडे़गा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी
उत्तराखंड में शनिवार, 28 मार्च को भी मौसम बिगड़ा रहने वाला है। राज्य के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है। तो वहीं 3300 मीटर से इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
दरअसल 28 मार्च को भी वैसे तो मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने वाला है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है। जहां मैदानी इलाकों में तेज धूप देखने को मिल सकती है। तो वहीं राज्य के पांच जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 28 March Weather उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मौसम ठंडा रहने के आसार है।
लेकिन शनिवार को खराब मौसम का ये दायरा केवल राज्य के इन पांच जिलों तक ही सीमित रहेगा। अन्य मैदानी इलाकों में पूरी तरह धूप खिलने वाली है। हरिद्वार उधम सिंह नगर टिहरी अल्मोड़ा देहरादून आदि जिलों में चटक धूप देखने को मिलेगी। हालांकि पहाड़ों से चलने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में शाम और रात के समय ठंड का एहसास करवा सकती है।
तो वहीं आने वाले दिनों में यानी उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च तक नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश होने के आसार है।

