Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • BJP सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिल्ली मे CONG की महारैली, उत्तराखंड कांग्रेस से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

BJP सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिल्ली मे CONG की महारैली, उत्तराखंड कांग्रेस से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

By on December 15, 2025 0 41 Views

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक और हजारों की तादाद मे पार्टी कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं । कांग्रेस का यह प्रदर्शन कई मायनों अहम है, क्योंकि पार्टी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है।आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं के आह्वान पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लिए महारैली का आयोजन किया गया है।

उत्तराखंड मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में यह  महारैली हुई है और उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत एवं वरिष्ठ नेताओ के अथक प्रयासो से हजारों की तादाद मे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इस महारैली मे प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, राजेंद्र शाह,, विकास नेगी सहित समस्त विधायक एवं जिला महानगर अध्यक्ष गणों सहित हजारों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैँ।