Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर जताया शोक

रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर जताया शोक

By on May 25, 2026 0 6 Views

रामनगर में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने क्षेत्रीय विधायक Diwan Singh Bisht के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार एवं पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने आशा बिष्ट के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवारजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।