Breaking News

विज्ञान प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग।

By on November 9, 2022 0 146 Views

कालाढूंगी। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के विकास खंड स्तर से चयनित छात्र, छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जूनियर स्तर विज्ञान प्रदर्शनी के उपविषय “हमारे लिए गणित में कक्षा 7 के छात्र तनय तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जो कि आगामी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। इसके अतिरिक्त विज्ञान टीम प्रोजेक्ट में शोहैब सैफी, कुणाल कुमार, अनुष्का पांडे, लक्की गोस्वामी, साक्षी रौतेला ने जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के आयुष बिष्ट, नितिन पडलिया एंव शहिमा खातून की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में छात्र, छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हरीश चंद्र बिनवाल एवं उपप्राचार्य अरविंद कुमार गेजवाल सहित आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।