Breaking News

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

By on June 1, 2026 0 3 Views

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari के आवास पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री कोश्यारी ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास तथा राष्ट्र निर्माण की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, सांसद, राज्यपाल और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्री कोश्यारी द्वारा स्थापित आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और विकास के विभिन्न आयामों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।
जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान का मिला राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री भगत सिंह कोश्यारी का अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी समाज तथा युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पद्म भूषण सम्मान उनके दीर्घकालिक योगदान और समर्पित सार्वजनिक जीवन की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है, जिस पर पूरा उत्तराखण्ड गर्व महसूस करता है।