Breaking News

मैदानी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं हरक सिंह रावत, हाईकमान के सामने रखी इच्छा

by on August 3, 2026 0

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पसंदीदा सीट का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार वह मैदानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस संबंध में अपनी इच्छा पार्टी हाईकमान के सामने भी रख चुके हैं। हरक...

Read More

MDDA में हर महीने 2 बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अब सीधे अधिकारियों से रख सकेंगे शिकायत

by on August 3, 2026 0

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आम नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के पहले और अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा, जहां लोग सीधे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। एमडीडीए के...

Read More

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में साढ़े 6 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

by on August 3, 2026 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1 लाख 34 हजार 740 लोग शिविरों में भाग ले चुके हैं। वहीं, पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल जनभागीदारी साढ़े 6...

Read More

कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक, प्रदेश में जश्न का माहौल, CM ने दी बधाई

by on August 3, 2026 0

देहरादून। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिला 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। पदक जीतने की खबर मिलते ही उन्नति के घर पर...

Read More

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, डीएम-एसएसपी ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत

by on August 3, 2026 0

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है। अब तक 50 लाख से अधिक कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...

Read More

‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ, CM धामी ने भी सुना पीएम मोदी का प्रोग्राम, नशामुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया

by on August 3, 2026 0

नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत का युवा विकसित भारत का सबसे बड़ा आधार है और नशे जैसी बुराई से युवाओं को बचाना पूरे देश की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि...

Read More

2 महीने के लंबे इंतजार के बाद लैपटॉप चोरी प्रकरण पर FIR,इतने दिन कहां सोई रही देहरादून पुलिस ?

by on August 3, 2026 0

देहरादून: देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में कॉर्पोरेट पहचान का दुरुपयोग कर 18 लैपटॉप ठगने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित द्वारा समय पर शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने करीब 2 महीने बाद FIR दर्ज की। इस दौरान न तो कोई जांच हुई और...

Read More

UKSSSC पेपर लीक मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह की 63.30 लाख की संपत्ति अटैच

by on August 2, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हाकम सिंह की करीब 63.30 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी...

Read More

उत्तराखंड में एमबीबीएस के बाद 3 साल सरकारी सेवा अनिवार्य, फिर मिलेगी पीजी की अनुमति

by on August 2, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए नई नीति लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित नीति के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) में प्रवेश लेने से पहले तीन वर्ष तक सरकारी सेवा देना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में...

Read More

हरिद्वार में नन्ही बच्ची ने सीएम धामी को सुनाया गीत, ‘मोदी है तो मुमकिन है’ पर बजीं तालियां

by on August 2, 2026 0

हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को “मोदी है तो मुमकिन है” गीत सुनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्ची की प्रस्तुति से प्रभावित मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Read More