Breaking News

उपनल कर्मियों के अनुबंध पर सख्ती, मुख्य सचिव ने विभागों को तीन दिन की समयसीमा दी

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उपनल कर्मियों के अनुबंध को लेकर सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में उन्होंने विभागाध्यक्षों को तीन दिन के भीतर उपनल कर्मियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का पालन...

Read More

कल 30 जुलाई को 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ऑरेंज चेतावनी

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 30 जुलाई को उत्तराखंड सहित 14 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 40 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की...

Read More

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की देशभर में सराहना, एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने राज्य का दौरा कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संसाधनों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान एनडीएमए के संयुक्त सलाहकार कर्नल संजीव कुमार...

Read More

CM धामी ने स्वच्छ गतिशील परिवर्तन नीति के तहत 6 वाहन स्वामियों को दिए सब्सिडी चेक, 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत छह वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 11 स्वच्छ...

Read More

भारी बारिश पर धामी सरकार अलर्ट, सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग से प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा कर राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार...

Read More

पहली ही बारिश में जवाब दे गया करोड़ों का पुल ? निर्माण कार्य पर उठे सवाल, जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

देहरादून। देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया पुल पहली ही तेज बारिश की मार नहीं झेल सका। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना के बाद स्थानीय...

Read More

कांवड़ मेले में साइबर कमांडो की तैनाती, फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई

हरिद्वार: 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ में उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती करने जा रही है. मेले के दौरान जहां गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चौबीसों घंटे निगरानी रखी...

Read More

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 150 से ज्यादा सड़कें बंद, कल भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की...

Read More

देहरादून की साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों को कराया जाएगा भ्रमण, CM धामी ने कहा – विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय...

Read More

उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट…!

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की...

Read More