October 10, 2026
Breaking News

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कवायद, अल्मोड़ा से उत्तरकाशी तक 7 जिलों मे बदले गए CMO

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले किए हैं। स्वास्थ्य सचिव Vinay Shankar Pandey द्वारा जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं। जारी...

Read More

मुख्य सचिव ने सिंगल विंडो सिस्टम की 65वीं बैठक में लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी…

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सिंगल विंडो प्रणाली के तहत निवेश से जुड़े मामलों की राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग द्वारा स्वीकृत नए प्रस्तावों को समिति की संस्तुति प्रदान...

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश, आभा और अपार आईडी से जुड़ेगा बच्चों का शिक्षा और स्वास्थ्य रिकॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को बच्चों की जन्म से लेकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की ट्रैकिंग...

Read More

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का सीएम धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, पेयजल, ठहरने की सुविधाओं तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण किया और विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर यात्रा संबंधी...

Read More

अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में धामी ने कहा – विकसित भारत के लिए मजबूत और आत्मनिर्भर शहर जरूरी, 29.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की दी सौगात

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक में शिरकत करते हुए शहरी विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और देशभर से आए महापौरों का स्वागत...

Read More

मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी को बताया भाजपा का ‘स्टार प्रचारक’, कहा – राहुल के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेस नहीं भाजपा को होगा फायदा

मसूरी। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का “सबसे बड़ा स्टार प्रचारक” करार दिया है। मसूरी में पत्रकारों से...

Read More

सीएम धामी से राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर की मुलाकात, शिक्षा और पंचायत सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन समेत विभिन्न समसामयिक विषयों...

Read More

सीएम धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मुलाकात, सुशासन और विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सुशासन, जनकल्याण, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने,...

Read More

देवप्रयाग हादसे पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग के समीप हुई दुखद वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल...

Read More

किसानों के लिए अलर्ट: एग्री स्टैक पंजीकरण में तेजी लाएं, वरना अटक सकती हैं पीएम किसान समेत कई योजनाएं – मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में एग्री स्टैक और किसान पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा है कि समय पर पंजीकरण पूरा नहीं होने पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि और उर्वरक वितरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। मंगलवार को सचिवालय...

Read More