October 18, 2026
Breaking News

हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए सिख संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का जताया आभार

by on September 5, 2025 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में एस. नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, के नेतृत्व में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेमकुंड साहिब रोपवे महापरियोजना  के लिए आभार व्यक्त किया। हेमकुंड साहिब रोपवे: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक...

Read More

दून विश्वविद्यालय के स्टाफ ने मुख्यमंत्री राहतकोष में दिया 1 दिन का वेतन, कुलपति सुरेखा ने सौंपा CM धामी को सौंपा चेक

by on September 4, 2025 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की और इस अवसर पर मुख्यमंत्री को दून विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन  मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान स्वरूप भेंट किया , ताकि आपदा प्रभावित लोगों की...

Read More

उत्तराखंड : महिला सुरक्षा पर भ्रामक रिपोर्ट की जांच के आदेश, निजी सर्वे कंपनी के संस्थापक को नोटिस जारी

by on September 4, 2025 0

देहरादून: देहरादून में महिला सुरक्षा पर एक निजी सर्वे कंपनी की भ्रामक रिपोर्ट पर एसएसपी ने एसपी ऋषिकेश को जांच सौंपी है। एसपी ने सर्वे करने वाली कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक प्रहलाद राउत को नोटिस जारी कर तीन दिन में सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ पेश होने का निर्देश...

Read More

धामी ने दिये कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे करने के निर्देश, कहा – दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन

by on September 4, 2025 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय करते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों आगे बढ़ायें।...

Read More

धामी ने की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

by on September 4, 2025 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च...

Read More

नमक में रेत की मिलावट पर सख्त हुये सीएम धामी, जांच के दिये आदेश

by on September 4, 2025 0

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राशन कार्ड धारकों को हर महीने सस्ते दरों पर आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराती है. जिससे गरीब परिवारों को सस्ते दरों पर नमक उपलब्ध हो सके. अभी तो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें महिला ने नमक को पानी में घोलकर दिखाया की नमक भूलने के...

Read More

महिला कांग्रेस का भाजपा कार्यालय कूच, बैरिकेड पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया

by on September 4, 2025 0

देहरादून: प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ कांग्रेसी बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता...

Read More

अब आंदोलनकारी मॉल रोड के नाम से जाना जाएगा मसूरी का मॉल रोड , धामी ने किया बदलाव का ऐलान

by on September 3, 2025 0

मसूरी: उत्तर प्रदेश से पृथक कर अलग पहाड़ी राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राज्य आंदोलनकारियों पर मसूरी में पुलिस ने 31 साल पहले दो सितंबर को गोलियां चलाई गई थी. पुलिस की गोली से कई राज्य आंदोलनकारी मारे गए थे. इस बलिदान को याद करने के लिए हर साल मसूरी शहीद स्थल...

Read More

तीलू रौतेली और शैलेश मटियानी पुरस्कार की घोषणा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी किया जाएगा सम्मानित

by on September 3, 2025 0

देहरादून: उत्तराखंड सरकार हर साल बेहतर काम करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करती है, ताकि हर क्षेत्र में काम करने वाली प्रदेश की महिलाओं को मोटिवेट करने के साथ ही शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने...

Read More

सीएम चेंज अटकलों पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, कैबिनेट विस्तार के भी दिए संकेत, जानिए क्या कहा?

by on September 3, 2025 0

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार के कैबिनेट विस्तार से लेकर बीजेपी नेताओं की नाराजगी तक तमाम तरह की चर्चाएं इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं. इस बहाने कांग्रेस भी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है, लेकिन आज इन सब चर्चाओं पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ी और...

Read More