Breaking News

सृष्टि कंडारी मौत प्रकरण की होगी सीबी-सीआईडी जांच, मुख्यमंत्री धामी ने दिए आदेश

देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की निवासी सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (सीबी-सीआईडी) करेगा। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। सृष्टि कंडारी की...

Read More

रुड़की में कलश वंदन महारैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा – संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कॉलेज में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन महारैली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जनसभा...

Read More

19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी, 13 अगस्त तक कर सकेंगे त्रुटियों का सुधार

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग ने रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर करीब 19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मतदाता 13 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र भरकर अपनी जानकारी में...

Read More

सीएम हेल्पलाइन-1905 की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित...

Read More

8 अगस्त को हल्द्वानी मे खरगे की रैली, तैयारियों में जुटी कांग्रेस, यशपाल आर्य ने सरकार पर साधा निशाना

काशीपुर। आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की महारैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य काशीपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने...

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे आयोजित – मुख्य सचिव

देहरादून। उत्तराखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य और जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल औपचारिक...

Read More

मानसून सीजन में कॉर्बेट की दक्षिणी सीमा पर फ्लैग मार्च, वन्यजीव सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों ने बढ़ाई सतर्कता

रामनगर । मानसून सीजन के बीच कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने विशेष सतर्कता अभियान शुरू किया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला, आईएफएस के निर्देशन में कालागढ़ उपप्रभाग, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व तथा तराई पश्चिमी वन प्रभाग और अमानगढ़ टाइगर...

Read More

उत्तराखंड : तकनीकी शिक्षण संस्थानों में परीक्षा गड़बड़ी पर कुलपति समेत तीन अधिकारी होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों की परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालयों में परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक की सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी। गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर नकल विरोधी कानून के...

Read More

19 लाख मतदाताओं को नोटिस पर उत्तराखंड में सियासी संग्राम, कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार ने बताया नियमित प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में करीब 19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में पाई गई त्रुटियों को दूर करने के लिए भेजे गए नोटिस को लेकर कांग्रेस ने सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल...

Read More

राहुल गांधी की भाषा पर सीएम धामी का हमला, कहा – संसद में असंसदीय शब्द लोकतंत्र का अपमान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां गरिमा, संयम और तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े सख्त नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण विषय...

Read More