Breaking News

जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा नया बल, कॉर्बेट में भारत-नेपाल के अधिकारियों का मंथन

रामनगर। जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और भारत-नेपाल के बीच सीमा पार समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सभागार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत, शुक्लाफाँटा राष्ट्रीय उद्यान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ नेपाल समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग...

Read More

निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, धामी सरकार ने शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं, दो मोबाइल मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत दो अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन...

Read More

एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर दिवंगत अधिकारी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक...

Read More

पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बोले सीएम धामी, “छात्रों को राजनीतिक मोहरा न बनाया जाए”

देहरादून। दिल्ली में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन केवल छात्रों के हितों तक सीमित होता तो बात अलग थी,...

Read More

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं को सौंपी गई किश्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये तथा प्रथम चरण की 276 महिलाओं...

Read More

उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने 10 अगस्त तक मांगे सुझाव, संस्कृत संरक्षण, शोध, डिजिटलीकरण और एआई में उपयोग पर होगा फोकस

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी कर रही है। आयोग को प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से सरकार ने संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों, संस्कृत संस्थानों तथा संस्कृत प्रेमियों से सुझाव आमंत्रित...

Read More

नीट परीक्षा विवाद पर देहरादून में गरमाई सियासत, कांग्रेस-एनएसयूआई का प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राजनीतिक ड्रामा

देहरादून। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राजधानी देहरादून में राजनीतिक माहौल गर्म रहा। कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोक भवन की ओर कूच करने का प्रयास किया,...

Read More

उत्तराखंड की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में लहराया परचम, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल और ललित कुँवर को...

Read More

आम महोत्सव में बोले सीएम धामी: किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान

देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में किसानों को उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि, बागवानी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विकास की नई पहचान बनेगा और आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों...

Read More

राहुल गांधी की हिरासत और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने किया लोक भवन कूच

देहरादून। दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक भवन कूच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी...

Read More