Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त ने हर्षिल की बीएलओ मिंटो देवी की सराहना की, कहा— देशभर के लिए प्रेरणा

उत्तरकाशी: ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों और बूथ लेवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। हर्षिल में निरीक्षण के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने मिंटो देवी के कार्यों...

Read More

उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू होने से पहले चुनाव आयोग ने प्रदेश की मतदाता सूची फ्रीज कर दी है। अब 15 सितंबर 2026 तक न तो नए वोटर जोड़े जाएंगे और न ही किसी नाम को हटाया जाएगा। हालांकि इस दौरान नए आवेदन जरूर किए जा सकेंगे, लेकिन उन पर...

Read More

मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ-साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत...

Read More

सड़क पर नमाज के बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने कहा धर्म की राजनीति कर रही भाजपा सरकार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और अब जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने...

Read More

मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल। राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत खनश्यू, गरगड़ी तल्ली, गरगड़ी मल्ली, कालाआगर, टीमर और क्वेराला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने...

Read More

राजपुरा लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस ने राजपुरा क्षेत्र में हुई मोबाइल और नकदी लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल...

Read More

उत्तराखंड में बच्चों पर डायबिटीज का खतरा, टाइप-1 के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

देहरादून: उत्तराखंड में बच्चों के बीच टाइप-1 डायबिटीज के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कभी स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी अब बच्चे इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम की स्क्रीनिंग रिपोर्ट के अनुसार राज्य में...

Read More

3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

देहरादून: नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा 28 मई से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान वे संगठन और सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का सादगीपूर्ण स्वागत करने की अपील की है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान...

Read More

हरिद्वार में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में हँगामा, मंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों में झड़प !

रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेडी खुर्द गांव में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Read More

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बचाने पर हुआ मंथन

रामनगर के छोई स्थित निजी रेस्टोरेंट में संवेदना फाउंडेशन संस्था की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और बदलते दौर में मीडिया की भूमिका को लेकर गंभीर चर्चा की गई। समारोह में विभिन्न समाचार-पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े...

Read More