November 10, 2026
Breaking News

कांग्रेस सरकार बनते ही होगा लोकायुक्त गठन, भ्रष्टाचारियों का होगा खुलासा: गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर लोकायुक्त की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर लोकायुक्त की स्थापना नहीं कर रही, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है। गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र...

Read More

देहरादून: जनगणना कर्मचारियों से अभद्रता पड़ेगी भारी, बाधा डालने वालों पर होगी FIR…

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना-2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनगणना कार्य निदेशालय ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा करने, जानकारी देने से इनकार करने या कर्मचारियों के साथ असहयोग करने...

Read More

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई, सीएम धामी ने दिया कंधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल...

Read More

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम धामी ने बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की...

Read More

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम धामी, 2027 कुंभ और नंदा राजजात यात्रा पर मांगा सहयोग

देहरादून/बस्तर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा...

Read More

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, आज स्कूल-कॉलेज बंद

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और...

Read More

कड़क स्वभाव, ईमानदार छवि और ‘रोडमैन’ की पहचान, ऐसे बने लोकप्रिय नेता बीसी खंडूड़ी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन के साथ उत्तराखंड की राजनीति के एक ऐसे अध्याय का अंत हो गया, जिसकी पहचान सादगी, अनुशासन और ईमानदार राजनीति रही। 1 अक्टूबर 1934 को देहरादून में जन्मे भुवन चंद्र खंडूड़ी ने अपने जीवन की शुरुआत सेना से...

Read More

कल हरिद्वार में होगा भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी। जानकारी के अनुसार, भुवन चंद्र खंडूड़ी का पार्थिव शरीर मैक्स अस्पताल से रवाना कर दिया गया है। पार्थिव शरीर की अंतिम चिकित्सकीय जांच सैनिक अस्पताल में...

Read More

सीएम धामी ने चार अत्याधुनिक एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ, पर्वतीय जिलों में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चार अत्याधुनिक एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ किया। एचडीएफसी बैंक द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत उपलब्ध कराई गई ये एंबुलेंस राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई हैं। पहले चरण में ये...

Read More

जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, सीएमएस को लगाई फटकार

हरिद्वार। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हरिद्वार जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान खराब सफाई व्यवस्था और अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान मंत्री का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने सीएमएस डॉ. आरवी सिंह को जमकर फटकार लगा दी। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल...

Read More