November 14, 2026
Breaking News

उत्तराखंड में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

by on October 3, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अंतिम सूची के आंकड़ों की जानकारी दी। अंतिम सूची में प्रदेश में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं, जबकि पुनरीक्षण के दौरान 1,29,872 नए...

Read More

पैतृक गांवों में लगेंगी राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमाएं: धामी

by on October 3, 2026 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की जिन प्रतिमाओं की स्थापना अब तक नहीं हो पाई है, उन्हें उनके पैतृक गांव या उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बलिदानियों की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास...

Read More

दिल्ली-मेरठ नमो भारत को ऋषिकेश तक पहुंचाने की तैयारी, गंगा एक्सप्रेस-वे का हरिद्वार तक होगा विस्तार: धामी

by on October 3, 2026 0

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल सेवा का ऋषिकेश तक विस्तार करने की योजना को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (आरआरटीएस) गलियारे को ऋषिकेश तक विस्तारित करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे उत्तराखंड के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के...

Read More

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से देंगे इस्तीफा

by on October 3, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से इस्तीफा देंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर इस्तीफा देने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति...

Read More

नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में करें निस्तारण: रंजना राजगुरु

by on October 3, 2026 0

देहरादून। आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने प्रदेश में भूमि नामांतरण से जुड़े मामलों और अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नामांतरण के मामलों का नियमानुसार गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सभी जनपदों में प्रथम...

Read More

उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग के दफ्तरों में लगेगा पैनिक बटन, 90 दिन की रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी से होगी निगरानी

by on October 3, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था अब नए सिरे से मजबूत की जाएगी। शासन के निर्देश पर विभाग के सभी कार्यालयों में गृह विभाग की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कार्यालयों में प्रवेश व्यवस्था नियंत्रित करने के साथ अधिकारियों...

Read More

पंचकूला: नशे में नहीं, खेल के मैदान में दिखें युवा- CM धामी

by on October 2, 2026 0

पंचकूला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा खेल तथा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में पहुंचे मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान...

Read More

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट…पढ़ें पूरी खबर

by on October 2, 2026 0

गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गाजियाबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2018 में साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज एक मारपीट के मामले में अदालत की कार्यवाही के दौरान उनकी गैरहाजिरी के बाद की गई है। अदालत...

Read More

मुख्यमंत्री ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

by on October 2, 2026 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और...

Read More

भालू के हमले में घायल महिला की मौत, रामनगर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

by on October 2, 2026 0

रामनगर। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा क्षेत्र में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय महिला की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान धुमाकोट निवासी मंजू देवी, पत्नी होशियार सिंह के रूप में हुई है। बुधवार को मंजू देवी बकरियां चराने और घास काटने जंगल...

Read More