Breaking News

संस्कृत शोध में उत्तराखंड-नेपाल की साझेदारी, जल्द होगा विश्वविद्यालयों के बीच समझौता

by on August 7, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच संस्कृत अध्ययन एवं शोध को नई दिशा देने के लिए जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) होने की संभावना है। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संयुक्त शोध, शिक्षक-छात्र आदान-प्रदान और अकादमिक सहयोग को मजबूत करना है। इस संबंध में संस्कृत शिक्षा सचिव...

Read More

भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री का हाई अलर्ट, सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश, देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट

by on August 6, 2026 0

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहते हुए पूरी...

Read More

30 सितंबर तक पूरे होंगे पीएम आवास योजना के सभी लंबित मकान, सचिव आवास ने दिए सख्त निर्देश

by on August 6, 2026 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं और विकासकों को 30 सितंबर 2026 तक लंबित...

Read More

उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय और जिला कार्यालय खोलने पर केंद्र करेगा विचार, मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव पर केंद्र से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

by on August 6, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पृथक क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने...

Read More

मुख्य सचिव ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर

by on August 6, 2026 0

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को राज्य की वाह्य सहायतित परियोजनाओं (ईएपी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। बैठक...

Read More

उत्तराखंड : ₹2.82 करोड़ के भुगतान के लिए भटक रहा परिवहन निगम, पीएम-गृह मंत्री के कार्यक्रमों में लगी 554 बसों का बिल अटका !

by on August 6, 2026 0

देहरादून। आर्थिक संकट से जूझ रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रमों में लगाई गई 554 बसों का ₹2.82 करोड़ से अधिक का भुगतान अब तक नहीं मिला है। भुगतान लंबित होने से निगम के कर्मचारियों के वेतन, सेवानिवृत्ति देयकों और दैनिक संचालन पर असर पड़ रहा है। उत्तराखंड...

Read More

उत्तराखंड: जंतर-मंतर पर वर्दी में इस्तीफा देने वाले कॉन्स्टेबल शेर सिंह बर्खास्त, विभागीय जांच में अनुशासनहीनता के उल्लंघन का दोषी पाया गया

by on August 6, 2026 0

पिथौरागढ़। जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर मंच से इस्तीफे की घोषणा करने वाले निलंबित कॉन्स्टेबल शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में उसे उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 और राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई...

Read More

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा – ⁠मंडलायुक्तों को जिलेवार विजिट कर सुपर चैकिंग के निर्देश

by on August 5, 2026 0

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के...

Read More

SIR को लेकर कांग्रेस ने जिलों में बनाई कानूनी टीम, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर नियुक्त किए प्रतिनिधि

by on August 5, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं की सहायता के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों में पार्टी नेताओं और अधिवक्ताओं की टीम तैनात की है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के...

Read More

उत्तराखंड: राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान का होगा आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण व्यवस्था बनेगी हाईटेक

by on August 5, 2026 0

देहरादून। उत्तराखंड के राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को राजस्व परिषद, देहरादून में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संस्थान को भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने...

Read More